Site icon AR Live News

गलवान घाटी में चीन के हमले में भारत के कर्नल सहित 20 जवान शहीद, 15 लापता

20 indian soldiers martyred 15 are missing in china attack at galwan valley

लद्दाख,(ARLive news)। भारत-चीन बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच सोमवार-मंगलवार मध्य रात्री को गलवान घाटी में अचानक चीनी सैनिकों के हमले में भारत के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए हैं, वहीं 15 लापता हैं। कल रात से चीन रूक-रूककर जवानों के शव भेज रहा है।

यहां गौर करने वाली बात यह है कि चीनी सैनिकों ने हमला बंदूकों से नहीं किया, बल्कि पत्थर, धारदार हथियार और लोहे की रोड से हमला किया। हालां कि भारतीय सैनिकों ने भी चीनी सैनिकों का मुंह तोड़ जवाब दिया। बताया जा रहा है कि इस झड़प में चीन के भी 43 सैनिक मारे गए हैं।

ऐसा 45 साल बाद हुआ है जब चीन की सेना ने भारतीय सैनिकों पर अचानक हमला किया हो और इसमें भारतीय सैनिक शहीद हुए हैं। इस हमले के बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया है। चीन ने भी वहां हेलीकॉप्टर्स से मूवमेंट बढ़ा दिया है।

सीडीएस बिपिन रावत, भारतीय सेना के तीनो प्रमुख आनन फानन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर पहुंचे और मामले में बातचीत की। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में शामिल विदेश मंत्री एस जयशंकर सेना प्रमुखों संग चर्चा के बाद पीएम मोदी से मुलाक़ात करने पहुंचे।

एलएएसी पर भारत – चीन विवाद पर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत ने हमेशा LAC का सम्मान किया और चीन को भी ऐसा करना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को जो हुआ उससे बचा जा सकता था। इसमें दोनों ही देशों को नुकसान हुआ। बताया गया कि सीमा विवाद को सुलझाने के लिए सैन्य और राजनयिक स्तर पर बातचीत जारी है।

Exit mobile version