Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 293 नए संक्रमित, भरतपुर में सर्वाधिक : उदयपुर में 3 नए केस

corona positive case 12694 in rajasthan till 14 june 2020 (1)corona positive case 12694 in rajasthan till 14 june 2020 (1)

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 293 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 12694 हो गयी है। आज प्रदेश में 10 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। इनमें जयपुर में 6, भरतपुर में 2, गंगानगर में 1 और पाली में 1 संक्रमित की मौत हुई है।

आज सर्वाधिक केस पिछले एक 10 दिनों की तरह भरतपुर में ही आए हैं। भरतपुर में आज 61 संक्रमितों की पुष्टि हुई है, इससे यहां संक्रमितों की संख्या 998 हो गयी है। वहीं धोलपुर में 44 नए केस की पुष्टि हुई है। जयपुर में 27 और जोधपुर में 30 नए संक्रमित पाए गए हैं।

उदयपुर में आज 3 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें एक सूरजपोल स्थिति कुमावतपुरा से है और दो संक्रमित कल इसवाल में पाए गए संक्रमित के करीबी संबंध के लोग हैं। उदयपुर में संक्रमितों की संख्या 603 जो गयी है। इनमें 565 ठीक हो चुके हैं और 34 अभी कोरोना एक्टिव केस हैं।

राजस्थान में आज नए संक्रमित

Exit mobile version