Site iconSite icon AR Live News

राज्य में 9373 हुई संक्रमितों की संख्या : आज भरतपुर में फिर कोरोना ब्लास्ट

corona toll india on 2 june 2020corona toll india on 2 june 2020

राज्य में संक्रमितों की संख्या की रिपोर्ट खबर के अंत में है।

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 273 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 9373 हो गयी है। आज भरतपुर में फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ और एक दिन में 70 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। वहीं जयपुर में 42 और जोधपुर में 44 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जयपुर में संक्रमितों की संख्या 2 हजार से अधिक 2069 और जोधपुर में 1606 हो चुकी है।

झालावाड़ में भी संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज 23 नए संक्रमित मिले, जिससे यहां संक्रमितों की संख्या 292 हो गयी है। उदयपुर में आज राहत रही और 4 नए संक्रमित पाए गए, जिससे यहां संक्रमितों की संख्या 566 हो गयी है। राजस्थान में कोरोना से अब तक 203 लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य राज्यों में संक्रमितों की संख्या में पर एक नजर

देश में भी संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में 2 लाख 2860 संक्रमित हो गए हैं, इनमें 99057 एक्टिव केस हैं, वहीं 98113 ठीक हो चुके हैं। देश में 5679 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट

Exit mobile version