Site icon AR Live News

ट्रक और ऑल्टो कार की टक्कर में एक बच्ची सहित 5 लोगों की मौत

Churu Car Truck Accident 5 Died

चूरू (ARLive news) सुजानगढ़-सालासर मार्ग पर लोढ़सर गांव के पास सोमवार को एक भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में ट्रक और  ऑल्टो कार की टक्कर हो गई जिससे दो पुरुष ,दो महिलाएं, और एक बच्ची की मौत हो गई। तीन लोगों की मौके पर और दो लोगो की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक वहां से फरार हो गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर सुजानगढ़ DSP नरेंद्र शर्मा, थानाधिकारी मनोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई,इसके साथ ही तीन शवों को सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

DSP नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पूरी तरह ओवरलोड ट्रक गुजरात से हरिद्वार जा रहा था। हालांकि ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version