Site iconSite icon AR Live News

अमेरिका, स्पेन में जहरीली मक्खियों का आतंक, 73 वर्षीय व्यक्ति को काटा, मौके पर मौत

Spain Poisonous Bee attack on peopleSpain Poisonous Bee attack on people

मैड्रिड,(ARLive news)। अमेरिका के कुछ इलाकों में नज़र आई मधुमक्खी से 5 गुना बड़ी जानलेवा मक्खी अब स्पेन में भी लोगों को शिकार बनाने लगी है। इस मक्खी के काटने से स्पेन में एक 73 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी है। ये शख्स अपनी पत्नी के साथ कंट्रीसाइड में कुछ वक़्त बिताने गए थे जहां इन मक्खियों के एक झुंड ने इन पर हमला कर दिया। डेली स्टार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना स्पेन के पोंतेवेद्रा प्रोविंस के पोईओई शहर की गैलिसिया कम्युनिटी में रह रहे एक बुजुर्ग दंपति के साथ पेश आई है।

मक्खियों के हमले में मारे गए व्यक्ति की पत्नी ने बताया कि उनके पति सुबह 10 बजे के आस-पास घर से बहार बैठे हुए थे तभी कई बड़ी-बड़ी मक्खियों के एक झुंड ने उन्हें घेर लिया। इन मक्खियों ने कई जगह उन्हें काट लिया जिसके बाद वे दर्द से बेहोश हो गए। महिला ने बताया कि उन्होंने इमरजेंसी सर्विस पर फोन करके एंबुलेंस को बुलाया। हालांकि शहर से दूर होने के चलते हैलीकॉप्टर को पहुंचने में 45 मिनट का वक़्त लग गया जिसके चलते उनके पति को बचाया नहीं जा सका। पति को बचाने के चक्कर में महिला को भी मक्खियों ने काटा था लेकिन अब उनकी हालत ठीक है। इससे पहले 10 मई को सेंटियागो शहर में भी 54 साल के एक व्यक्ति की इन मक्खियों के हमले के बाद मौत हो गयी

Exit mobile version