Site iconSite icon AR Live News

लद्दाख में भारत-चीन सीमा विवाद पर तनाव बढ़ा: दोनों तरफ से सैनिकों की तैनातगी बढ़ाई

india china boarder issse tension us is ready for mediationindia china boarder issse tension us is ready for mediation

लद्दाख,(ARLive news)। लद्दाख में हाल ही में गालवन नाला एरिया के पास चीन और भारत के बीत तनाव बढ़ गया है। एलएसी के पास कई सेक्टरों में चीन करीब 5 हजार जवान तैनात कर चुका है। पड़ोसी के इस कदम के बाद भारतीय सेना ने भी इन इलाकों में अपने जवान बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच खबर आयी है कि चीन ने बुधवार को भारतीय सीमा पर स्थिति को स्थिर होने की बात कही है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सीमा से जुड़े मुद्दों पर चीन की स्थिति स्पष्ट है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और स्थिर है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दो अनौपचारिक शिखर सम्मेलन का हवाला देते हुए  झाओ लिजियन कहाए ष्ष्हम दोनों देशों के नेताओं की बैठक के बाद बनी महत्वपूर्ण सहमति और समझौते का सख्ती से पालन कर रहे हैं।

इधर राष्ट्रपति ट्रम्प ने मध्यस्थता का का प्रस्ताव रखा हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि सीमा चीन-भारत सीमा विवाद पर अमेरिका मध्यस्थता करने को तैयार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा की थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हाईलेवल मीटिंग बुलाई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस बिपिन रावत और तीनों सेना प्रमुख शामिल हुए। इसके बाद मोदी ने विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला से भी चर्चा की। इससे पहले लद्दाख में तनाव पर रक्षा मंत्री की सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों से करीब एक घंटे मीटिंग हुई थी।

Exit mobile version