कराची,(ARLive news)। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयलाइंस का एक यात्री विमान शुक्रवार को कराची के पास क्रैश हो गया है। विमान लैंडिंग करने से चंद मिनट पहले ही क्रैश हुआ और कराची के रिहायशी इलाके मॉडल कॉलोनी के जिन्ना गार्डन इलाके में जा गिरा। प्लेन लाहौर से कराची आ रहा था। विमान में 91 यात्री और 7 क्रू मेंबर्स सवार थे।
विमान की चपेट में आने से रिहायशी इलाके के कई घरों और वाहनों में आग लग गयी और लोग घरों के अंदर फंस गए। मौके पर आग बुझाने और घरों में फंसे लोगों को निकालने का कार्य जारी है।
पाकिस्तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी के अनुसार विमान का इंजन फेल हो गया था और लैंडिंग से एक मिनट पहले विमान का एयर ट्रेफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था। पायलट ने इंजन फेल होने की जानकारी दी थी, इसके बाद संपर्क नहीं रहा। इंजन फेल होने से विमान में आग लग गयी थी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शायद पायलट ने प्रयास किया था कि विमान रिहायशी इलाके में घरों पर नहीं गिरे।

