Site iconSite icon AR Live News

आज प्रदेश में 212 कोरोना संक्रमित : डूंगरपुर में फिर सर्वाधिक संक्रमित

corona positive in rajasthancorona positive in rajasthan

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 212 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 6227 हो गयी है। खासबात यह है कि आज फिर राज्य में सर्वाधिक केस 42 डूंगरपुर में मिले हैं। डूंगरपुर में कुल 275 संक्रमितों में 261 सिर्फ प्रवासी हैं। वहीं आज राज्य में जयपुर में 2, भरतपुर में 1 और सीकर में 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।

राज्य में जयपुर में आज 21 और जालोर में 22 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जालोर में भी कुल 130 कोरोना संक्रमितों में 120 प्रवासी श्रमिक-कामगार हैं। राज्य में 6227 कोरोना संक्रमितों में 1141 संक्रमित प्रवासी श्रमिक-कामगार हैं। उदयपुर में आज 13 संक्रमितों की पुष्टि होने से कुल संख्या बढ़कर 433 हो गयी है।

राज्य की कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट

 

Exit mobile version