Site iconSite icon AR Live News

प्रदेश में 4 हजार से अधिक हुए कोरोना संक्रमित : उदयपुर प्रदेश के 5 सर्वाधिक संक्रमित जिलों में

corona-positive-in-rajasthan-4126-till-12-maycorona-positive-in-rajasthan-4126-till-12-may

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 138 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें उदयपुर में सर्वाधिक 41 संक्रमित पाए गए, वहीं जयपुर में 34, जोधपुर में 25 संक्रमिमों की पुष्टि हुई। लगातार बढ़ रहे संक्रमितों की चलते उदयपुर राज्य में उन पांच जिलों में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है, जहां राज्य में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 4 हजार से अधिक होकर 4126 हो गयी है।

अब तक जयपुर में कुल 1281, जोधपुर में 911, कोटा में 264, अजमेर में 235 और उदयपुर में 223 हो गए हैं। आज जयपुर, जालोर, नागौर और बीकानेर में 1-1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।

राजस्थान में आज की कोरोना रिपोर्ट

Exit mobile version