नई दिल्ली,(ARLive news)। कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच चीन इन दिनों भारत के साथ अड़ंगे ले रहा है। खबर है कि चीन ने भारतीय सीमा पर अपनी हलचल बढ़ा दी है। लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के पास चीन की सेना के हेलिकॉप्टर देखे गए हैं। इस पर भारतीय वायुसेना सतर्क हो गई।
चीन को करारा जवाब देने के लिए भारतीय वायुसेना ने लद्दाख में लड़ाकू विमानों की तैनाती की है औरपेट्रोलिंग शुरू कर दी। लड़ाकू विमान ने भारतीय वायु सेना के नजदीकी बेसकैंप से उड़ान भरी। हालांकि चीनी हेलिकॉप्टरों ने भारतीय वायु क्षेत्र का उल्लंघन नहीं किया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी सीमा पर भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने हो गए थे। दोनों तरफ के सैनिकों के बीच हुई झड़प में कुछ जवान घायल भी हुए थे।

