जयपुर/उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में रविवार को सर्वाधिक कोरोना संक्रमित केस उदयपुर जिले में सामने आए। यहां रविवार को 30 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई और इससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 133 हो गयी है। वहीं पूरे राज्य में 106 नए संक्रमित पाए गए। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 3814 हो गयी है।
उदयपुर के बाद राजधानी जयपुर में 23 संक्रमितों की पुष्टि होने से वहां संक्रमितों का आंकड़ा 1219 हो गया है। हालां कि जयपुर में 699 लोग ठीक होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा कोटा में 17 और जोधपुर में 11 नए केस मिले। कोटा में संक्रमितों की कुल संख्या 250 और जोधपुर में 873 हो गयी है। इसके अलावा अजमेर में 9, टोंक में 4, नागोर में 3, पाली, बारां में 2-2 और बीकानेर, डूंगरपुर, जालोर, राजसमंद और सिरोही में 1-1 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

