उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर शहर में रविवार रात तक 14 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके बाद उदयपुर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 127 हो गयी है। इसमें चार दीवारी शहर के माहेश्वरियों के सेहरी से 7 संक्रमित और कांजी का हाटा से 7 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। माहेश्वरियों की सेहरी के 7 लोग उसी घर से हैं, जिससे शनिवार को दो मरीजों की पुष्टि हुई थी।
जानकारी के अनुसार उदयपुर में अब तक कुल 127 संक्रमितों में से 95 कांजी का हाटा, कानोड़ की हवेली, हेला वाड़ी, मोती चौहट्टा, कुम्हारवाड़ा और माहेश्वरियों की सेहरी से हैं। जोगीवाड़ा से 6, मीनापाड़ा नेहरूबाजार से 2, नीमचमाता से 2, हरिदास जी की मगरी से 1, हिरणमगरी सेक्टर 3 से 2, रजा कॉलोनी अम्बामाता सबसे पहले मिले केस से 4, गारियावास से 1, शिल्पनगर सवीना से 6, अम्बाघाटी तीतरड़ी से 1, न्यू भूपालपुरा से 1, अशोक नगर से 1, झरनों की सराय देबारी से 1, थामला मावली से 1, मेनार से 1, वल्लभनगर भिंडर से 1 और 1 एमबी हॉस्पिटल स्टाफ के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

