Site iconSite icon AR Live News

प्रदेश में आज 129 संक्रमित : 50 प्रतिशत से अधिक मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं

corona positive recovered case more than 50 percent in rajasthancorona positive recovered case more than 50 percent in rajasthan

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच यह बात भी सुकून देने वाली है कि अब तक 50 प्रतिशत से ज्यादा कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। आज शनिवार को 129 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक जयपुर में 51 संक्रमित पाए गए, वहीं उदयपुर में 24 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसके बाद उदयपुर में संक्रमितों की संख्या 103 हो गयी है।

जोधपुर में 11 संक्रमित बढ़ने से संख्या 862 तक पहुंच गयी है। इसके अलावा अजमेर में 15, चित्तौड़गढ़ में 10, पाली में पांच, चूरू और जैसलमेर में 3-3, राजसमंद में 2 और बाड़मेर, दौसा, कोटा, सवाईमाधोपुर और सिरोही में 1-1 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 3708 हो गयी है। आज 3 लोगों की मौत हो गयी, जिससे राज्य में मृतकों का कुल आंकड़ा 106 हो गया है।

आज राज्य में जयपुर में 58 और जोधपुर में 55 लोगों को ठीक होेने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक हॉस्पिटल से 3708 संक्रमितों में से 1895 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 1440 का अभी अस्पतालों में उपचार जारी है। इसके अनुसार राज्य में अब तक कुल संक्रमितों में से 50 प्रतिषत से ज्यादा मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

Exit mobile version