उदयपुर,(ARLive news)। शहर के कांजी का हाटा में कोरोना संक्रमित होमगार्ड की पत्नी, मां और चचेरे भाई के बाद रात को पिता के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गयी है। पिता के अलावा क्षेत्र में जोगीवाड़ा निवासी एक महिला भी कोरोना संक्रमित पायी गयी है।
प्रषासन इनसे संबंधित सभी क्लोज कॉन्टेक्ट की स्क्रीनिंग कर सैंपलिंग कर रही है। जोगीवाड़ा निवासी महिला को भी हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया गया है। इसके बाद उदयुपर में अब 22 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 3 ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

