जयपुर,(ARLive news)। प्रदेश में आज बुधवार को 159 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 30 बीएसएफ के जवान है। सर्वाधिक केस जोधुपर में 50 और जयपुर में 43 पाए गए हैं। वहीं जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर और जैसलमेर में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। पाली में भी 12 नए संक्रमितों से संख्या बढ़कर 40 हो गयी है।
राजसमंद में बुधवार को एक और नया कोरोना संक्रमित पाया गया। इससे यहां संक्रमितों की संख्या 6 हो गयी है, बताया जा रहा है कि यह संक्रमित अहमदाबाद से आयी थी। वहीं प्रदेश में 1739 लोग ठीक हो चुके हैं और इनमें 1275 लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी किया जा चुका है।
देश में कोरोना का कहर
वहीं देश में संक्रमितों की संख्या 52458 हो गयी हे। इसमें 1777 की मौत हो चुकी है और 14911 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें आज महाराष्ट्र में आज 1233 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई, इससे महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या16758 हो गयी है, वहीं आज 34 लोगों की मौत होने से अब तक महाराष्ट्र में 651 की मौत कोरोना से हो चुकी है।
गुजरात में आज 380 नए संक्रमित पाए गए,जिससे यहां कुल 6625 संक्रमित हो गए हैं। गुजरात में आज 28 लोगों की मौत हुई और यहां अब तक 396 लोग कोरोना के कहर का शिकार होकर दम तोड़ चुके हैं।
दिल्ली में संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार से अधिक 5104 हो गया है और यहां 65 लोगों की मौत हो चुकी है।
तमिलनाडु में आज एक दिन में 771 संक्रमितों की वृद्धि होने से आंकड़ा 4829 पर पहुंच गया है। यहां अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है।
पांचवें नंबर पर राजस्थान के बाद छठवें नंबर पर मध्यप्रदेश में आज 89 नए संक्रमितों की पुष्टि होने से कुल संख्या 3138 हो गयी है। यहां आज 9 लोगों की मौत हुई, यहां अब तक 185 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

