Site icon AR Live News

रूस के प्रधानमंत्री कोरोना पॉजिटिव, पीएम मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना

russia prime minister corona positive

नई दिल्ली,(ARLive news)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से संक्रमित रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मोदी ने रूसी तथा अंग्रेजी भाषा में ट्वीट किया, कि मैं रूस के प्रधानमंत्री मिशुस्टिन के जल्द स्वस्थ होने तथा उनकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं।

पीएम ने कहा कि हम कोविड-19 वैश्विक महामारी को हराने के प्रयासों में करीबी मित्र रूस के साथ हैं। मिशुस्टिन ने वीरवार को खुद बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और पृथक-वास में रहेंगे।

प्रथम उप प्रधानमंत्री आंद्रेई बेलौसोव अस्थायी रूप से मिशुस्तीन का कार्यभार संभालेंगे, हालांकि प्रधानमंत्री ने कहा कि वह प्रमुख मुद्दों को लेकर संपर्क में रहेंगे। जनवरी में 54 वर्षीय मिशुस्तीन को प्रधानमंत्री नामित किया गया था।

Exit mobile version