Site iconSite icon AR Live News

कोरोना कहर : दुनिया में 2.06 लाख, अमेरिका में 53 हज़ार, भारत में 884 से अधिक मौतें

corona death number increasing in india america and in worldcorona death number increasing in india america and in world

नई दिल्ली,(ARLive news)।  दुनिया भर में कोरोना वायरस से मौतों की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों की तादाद बढ़ कर 29 लाख, 65 हजार 363 तक पहुंच गई है। वहीं इससे अब तक 2 लाख, 6 हजार, 255 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

भारत में भी कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 884 पर पहुंच गया है। राजस्थान में दोपहर 2 बजे तक 3 लोगों की मौत हो गयी है, यहां मृतकों की संख्या 44 और संक्रमितों की संख्या 2221 पर पहुंच गयी है। गुजरात के अहमदाबाद में स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। गुजरात में संक्रमितों की संख्या 3301 है, सिर्फ अहमदाबाद बाद में ही 2181 संक्रमित हैं, वहीं सूरत में 526 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। गुजरात में 151 लोगों की मौत् हो चुकी है।

महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 8000 से अधिक हो चुका है और यहां 342 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 2918 और मृतकों की संख्या 54 हैं। वहीं मध्यप्रदेश में संक्रमितों की संख्या 2090 है, लेकिन यहां मृतकों की संख्या 103 तक पहुंच गयी है। जो देश में महाराष्ट्र और गुजरात के बाद सबसे ज्यादा है। इन राज्यों के बाद तमिलनाडु (संक्रमितों की संख्या 1885) और उत्तरप्रदेश (की संख्या 1873) में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।

अमेरिका में  53 हज़ार से अधिक मौतें

दुनिया की बात करें तो इटली और स्पेन में मौत की संख्या में गिरावट दर्ज हुई जबकि ब्रिटेन में मौत का आंकड़ा 20 हज़ार के पार चला गया है। जहां फ्रांस में पिछले 24 घंटों में 369 लोगों की मौत हुई है। वहीं अमेरिका में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। अमेरिका में मौत का आंकड़ा 52 हज़ार को पार कर गया है जकि 9 लाख 25 हज़ार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। कोरोना से यहां मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से 2,494 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय द्वारा शनिवार रात साढ़े आठ बजे दिए आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या 53,511 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,36,293 पर पहुंच गई। अकेले न्यूयॉर्क शहर में अब तक 11,544 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं और 3 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

Exit mobile version