Site iconSite icon AR Live News

WHO ने फिर चेतायाः लंबे समय तक साथ रहेगा कोरोना, कोई गलती न करें..!

who warn to countries corona will remain long time with us dont dare to mistakewho warn to countries corona will remain long time with us dont dare to mistake

वॉशिंगटन,(ARLive news)। विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO) ने कोरोना वायरस के लेकर एक बार फिर दुनिया को चेताया है। WHOने चेतावनी दी है कि यह वायरस हमारे बीच लंबे वक्त तक बना रहेगा इसलिए कोई गलती न करें और अलर्ट रहें। कई देश इससे लड़ने के शुरुआती दौर में हैं। संगठन के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधानोम गेब्रेसस ने बताया कि जिन देशों को लग रहा है कि उन्होंने कोरोनावायरस पर काबू पा लिया है, वहां मामले दोबारा बढ़ रहे हैं। अफ्रीका और अमेरिका में संक्रमण के बढ़ते मामले हमारे लिए चेतावनी है।

कोरोना वायरस पर काबू पा लिया है, वहां मामले दोबारा बढ़ रहे हैं

डॉ. टेड्रोस ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सही वक्त पर 30 जनवरी को वैश्विक आपातकाल (ग्लोबल इमरजेंसी) की घोषणा की थी। ताकि दुनिया के सभी देश कोरोना महामारी के खिलाफ योजना बना सकें और तैयारी करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूरोप में यह महामारी अब स्थिर हुई है तो कहीं घटती नजर आती है। लेकिन यहां भी मामले बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई गलती न करें। हमारी लड़ाई लंबी है, क्योंकि यह वायरस हमारे साथ लंबे वक्त रहेगा।

गौरतलब है कि अमेरिका कोरोना को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका पर सवाल उठाता रहा है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि संगठन ने चीन में फैले कोविड-19 (कोरोनावायरस) की गंभीरता को छिपाया। अगर संगठन ने बुनियादी स्तर पर काम किया होता तो यह महामारी पूरी दुनिया नहीं फैलती और मरने वालों की संख्या काफी कम होती।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले संगठन को दी जाने वाली फंडिंग रोक दी थी। अमेरिका हर साल डब्लूएचओ को 400-500 मिलियन डॉलर (करीब 3 हजार करोड़ रुपए) फंड देता है, जबकि चीन का योगदान 40 मिलियन डॉलर (करीब 300 करोड़ रुपए) है। बता दें कि दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 1,84,217 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 26,37,673 संक्रमित हैं, जबकि 7,17,625 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में बुधवार को 2341 जान गई है। यहां अब तक 47 हजार 676 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमण के आठ लाख 48 हजार 994 मामले सामने आए हैं।

Exit mobile version