Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान के आज 98 नए संक्रमित : मुंबई में 53 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव

rajasthan corona positive and death tollrajasthan corona positive and death toll

प्रदेश में संक्रमितों के आंकड़ों की सूची खबर के आखिरी में भी उपलब्ध है।

जयपुर,(ARLive news)। प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सोमवार को 98 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसमें सर्वाधिक जयपुर में 50 और जोधपुर में 32 नए मामले पाए गए। प्रदेश में कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई, इसमें एक मरीज कोटा और एक नागौर जिले का है। सोमवार को राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 1576 हो गयी है।

देश के मीडिया संस्थानों में तब हड़कंप मच गया जब सोमवार का मुंबई में 53 पत्रकारों के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना चली। जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अध्यक्ष विनोद जगदाले ने बताया की मुंबई में 3 दिन पहले 167 मीडिया कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया था, सोमवार को इन सबकी टेस्ट रिपोर्ट आई, 53 मीडियाकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण का शिकार हुए पत्रकारों में अधिकतर टीवी रिपोर्टर, कैमरामेन, अखबारों में कार्यरत फोटोग्राफर हैं।

खासबात यह है कि इन सभी पत्रकारों में ज्यादातर में किसी में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। ऐसे में एक चुनौती यह भी बढ़ गयी है कि अब तक देश में स्क्रीनिंग में लक्षण पर जांच करवायी जा रही थी। लेकिन जब लक्षण दिखेंगे ही नहीं तो जांच नहीं होगी और संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ता जाएगा।

मोडी फाइड लॉक डाउन में कौन रूकेगा और कौन जाएगा पढ़े दिशा निर्देश

सोमवार को राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 1576 हो गयी है

Exit mobile version