Site iconSite icon AR Live News

कोरोना अपडेट : जयपुर में कम हुए, लेकिन दूसरे जिलों में बढ़ रहे हैं संक्रमित, आज राज्य में 92 कोरोना पॉजिटिव

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान की राजधानी जयपुर में कोरोना का एपी सेंटर बने रामगंज में मामले घटने से जयपुर में तो दो दिनों से ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले नहीं आ रहे हैं, लेकिन अब प्रदेश के अन्य कुछ जिलों में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को प्रदेश भर में 92 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1229 हो गयी है।

शुक्रवार को प्रदेश भर में 92 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसमें जयपुर के 8 केस हैं, जबकि सबसे ज्यादा जोधपुर में 38 और टोंक में 22 संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जोधपुर में संक्रमितों की संख्या 154 और टोंक में 93 हो गयी है। टोंक में इतने बिगड़े हालात होने के बावजूद वहां कई मोहल्लों और कॉलोनियों में लोग कर्फ्यू की पालना नहीं कर रहे है, जिसका परिणाम हुआ कि आज कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे कुछ लोगों ने पुलिस के टोकने पर हमला कर दिया।

Exit mobile version