Site iconSite icon AR Live News

टोंक में पुलिस पर हमला-तीन कांस्टेबल घायल, जयपुर में कोरोना संक्रमित युवक की मौत

corona lockdown implementation people attack on police in tonkcorona lockdown implementation people attack on police in tonk

जयपुर,(ARLive news)। टोंक में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के चलते वहां लॉकडाउन और चिह्नित क्षेत्रों में लगे कर्फ्यू का पालन करवाया जा रहा है। इस दौरान शुक्रवार को टोंक के बावड़ी चौराहा के पास कसाई पाड़ा क्षेत्र में कुछ लोग सड़क पर खड़े थे तो कांस्टेबल ने उन्हें घर जाने का कहा, इस बात पर इकट्ठे हुए लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। घटना में तीन कांस्टेबल घायल हुए हैं, उनके सिर, चेहरे, हाथ सहित कई जगह चोटें आयी है। जबकि टोंक में संक्रमितों की संख्या 84 पहुंच गयी है।

घायल हुए कांस्टेबल राजेन्द्र ने बताया कि वहां मौके पर ड्यूटी थी। हम वहां कुल 5 कांस्टेबल खड़े थे। वहां पास में 8-10 आदमियों इकट्ठे खड़े देखा तो हमने उन्हें उनके घर जाने को कहा। इस संबंध में एक व्यक्ति से बात कर ही रहे थे, उन सभी लोगों ने हमें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी, कुछ ही देर में मोहल्ले के और लोग भी आ गए और हमला किया। हम जैसे-तैसे वहां से अपनी जान बचाकर निकले और अधिकारियो को सूचना दी। घटना के बाद भारी संख्या में पहुंचे जाब्ते ने क्षेत्र से 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया और लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी।

घाटगेट निवासी युवक की मौत

जयपुर में शुक्रवार को घाटगेट निवासी 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। युवक का कोरोना संक्रमित होने के बाद से एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। राजस्थान में अब तक कोरोना संक्रमित 17 लोगों मौत हो चुकी है।

कोरोना दोपहर 2 बजे तक कोरोना संक्रमितों की आयी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेष में 58 नए केस आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा जोधपुर में 28 और टोंक में 13 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जयपुर में दोपहर 2 बजे तक 6 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। इसके बाद प्रदेष में संक्रमितों की संख्या 1193 हो गयी है।

Exit mobile version