जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में सोमवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 897 हो गयी। सोमवार रात 9 बजे आयी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 93 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। इसमें 91 प्रदेश के विभिन्न जिलों और 2 ईरान से लाए भारतीय नागरिक हैं।
सोमवार को सबसे ज्यादा जोधपुर में नए संक्रमित पाए गए। जोधपुर में सोमवार को 31 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आयी, इसके बाद जोधपुर में संक्रमितों की संख्या 82 हो गयी है। जयपुर में संक्रमितों की संख्या 370 हो गयी है, सोमवार को 29 नए केसेज रिपोर्ट हुए। वहीं बांसवाड़ा में 7 नए केसेज के साथ संक्रमितों की संख्या 59 हो गयी है। बांसवाड़ा जैसे छोटे और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में रेगुलर संक्रमितों की संख्या बढ़ने से चिंता बढ़ती जा रही है।

