जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या रविवार को 804 हो गयी है। रात 9 बजे आयी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को 104 नए केस सामने आए, इनमें 2 ईरान से लाए गए नागरिक हैं, वहीं 102 प्रदेश के विभिन्न जिलों से।
राज्य में कोरोना संक्रमित हुए 804 मरीजों में से 121 ठीक हो गए हैं, इनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। इनमें से 63 को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।
जयपुर में रविवार को भी 40 नए कोरोना संक्रमित केस आए और इसके बाद वहां 341 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें एक कोरोना वार्ड की नर्स भी संक्रमित हुई हैं। बांसवाड़ा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जयपुर के बाद टोंक में 59 और बांसवाड़ा में 52 कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

