Site iconSite icon AR Live News

बीकानेर में कोरोना संक्रमित महिला की मौत, बांसवाड़ा पहुंचा संक्रमण : राज्य में 196 हुए मरीज

corona infected female died in bikaner rajasthancorona infected female died in bikaner rajasthan

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान के बीकानेर में शनिवार सुबह कोरोना संक्रमित 60 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। महिला पिछले चार दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थी और गंभीर हालत होने के कारण उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। वहीं बासवाड़ा जैसे आदिवासी बाहुल्य जिले में भी कोरोना संक्रमण पहुंच गया है।

बांसवाड़ा में पिता-पुत्र जुज्हा (उम्र 56) और मैज (उम्र 16) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीन दिन से राहत की सांस ले रहे भीलवाड़ा में बांगड़ हॉस्पिटल का ही एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं जोधपुर में भी 5 नए मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 196 हो गयी है। प्रदेश में शनिवार सुबह आयी रिपोर्ट में 17 नए संक्रमित पाए गए। इनमें 5 जोधपुर, 1 भीलवाड़ा, 6 झुंझुनू, 2 चूरू, 1 बीकानेर और 2 बांसवाड़ा के हैं। प्रदेश के 191 संक्रमितों में 41 तबलीगी जमात से संबंधित हैं, वहीं 2 इटली और 27 ईरान से एयरलिफ्ट किए गए नागरिक हैं।

संक्रमित स्त्रोत का पता लगाना हो रहा मुश्किल

बीकानेर में कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद बीकानेर प्रशासन की चिंता बढ़ गयी है, क्यों कि इस महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी और हेंडीकेप्ड होने के कारण महिला ज्यादा किसी के संपर्क में भी नहीं आयी थी। ऐसे में महिला को यह संक्रमण कहां से मिला, यह प्रशासन के लिए पता लगाना मुश्किल हो गया है।

उदयपुर में संक्रमित किशोर और उसकी नर्स ताई के संपर्क में आए सभी डॉक्टर्स, स्टाफ सहित अन्य लोगों की जांच करवा ली गयी है, राहत की बात है कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

 

Exit mobile version