Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान के लिए चिंताजनक : एक दिन में 26 कोरोना संक्रमित, कुल मरीज 120

Rajasthan corona toll in one day 26Rajasthan corona toll in one day 26

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। बुधवार को एक ही दिन में राजस्थान में 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 13 जयपुर रामगंज इलाके से हैं, जो सबसे पहले पाए गए कोरोना मरीज के संपर्क में आए हैं। वहीं 7 चूरू और 4 टोंक से हैं, ये तबलीगी जमात दिल्ली में गए थे और 10-12 दिन पहले ही लौटे थे। इसके अलावा अलवर में एक व्यक्ति और जोधपुर में एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

इन 26 के अलावा ईरान से लाए गए नागरिकों में से भी एक की रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव आयी है। आज आयी रिपोर्ट के बाद राजस्थान में कुल 120 कोरोना संक्रमित मरीज हैं, इनमें 102 राजस्थान के हैं और 18 ईरान से एयरलिफ्ट किए गए ग्रुप में से हैं।

बुधवार को एसीएस राजीव स्वरूप से कहा है कि राज्य में ऐसे 450 लोगों को चिह्नि किया है जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से तबलीगी जमात के संपर्क में रहे थे। इन सभी लोगों को तलाश कर क्वेरंटाइन किया गया है और भी लोगों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version