Site iconSite icon AR Live News

कोरोना अपडेट : प्रदेश में 93 संक्रमित = 76(राजस्थानी)+17(ईरान से लाए), देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 1430

corona covid-19 positive toll in india 1430 in rajasthan 93corona covid-19 positive toll in india 1430 in rajasthan 93

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में मंगलवार को आयी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93 हो गयी है। इनमें 17 नागरिक ईरान से एयरलिफ्ट कर राजस्थान लाए गए हैं। मंगलवार को एक केस झुंझुनू में, एक जयपुर रामगंज में, एक अजमेर और एक डूंगरपुर में कोरोना पॉजिटिव आया। ये चारों केस अभी तक मिले कोरोना पॉजिटिव लोगों के परिवार सदस्य या रिश्तेदार ही हैं।

जयपुर के रामगंज में सोमवार को एक साथ दस कोरोना पॉजिटिव केस आने और मंगलवार सुबह की रिपोर्ट में भी रामगंज में एक और कोरोना पॉजिटिव आने से सरकार की चिंता बढ़ी हुई है। चिंता इस बात की है कि रामगंज इलाके की स्थित भीलवाड़ा जैसी न हो जाए। भीलवाड़ा में 26 कोरोना मरीज हैं, जिनसे से 8 ठीक हो चुके हैं।

देश में मार्च के दूसरे सप्ताह 2 मौतें, वही चौथे सप्ताह 24 मौतें हुई

देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 1430 पहुंच गयी है, इसमें 140 ठीक हो चुके हैं और 1243 का उपचार चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से 47 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना पीड़ितों की संख्या और मौतों की संख्या जिस अनुसार बढ़ रही है, सबको इस बात की ही चिंता है कि कहीं हम कोरोना के तीसरे चरण में न पहुंच जाएं। इस मार्च महीने में पहले सप्ताह 8 मार्च तक कोई मौत नहीं हुई थी, दूसरे सप्ताह 9 मार्च से 15 मार्च के बीच 2 मौतें हुई थी, तीसरे सप्ताह 16 मार्च से 22 मार्च तक 5 मौतें हो गयी थीं, वहीं चौथे सप्ताह 23 मार्च से 29 मार्च तक 24 मौतें हुई और पिछले दो दिन 30 और 31 मार्च को देश में 14 मौतें कोरोना से हो चुकी हैं।

निजामुद्दीन इलाके में मस्जिद के आसपास के इलाके को खाली कराया

दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके मे अब तक 24 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसमें से 18 लोग 30 मार्च यानि कल पॉजिटिव पाए गए थे, जब की 29 मार्च को 6 पॉजिटिव मामले मिले थे। दिल्ली के निजामुदीन से जो 18 पॉजिटिव मामले मिले हैं, वे सभी जमात के हैं, कोरोना पॉजिटिव मामले के संपर्क में आए तकरीब 1500 लोगों को ढूंढा जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन इलाके में स्थित एक मस्जिद के आसपास के इलाके को खाली करा लिया। यह मस्जिद निजामुद्दीन दरगाह के पास है। इसके अलावा यहां ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

Exit mobile version