Site iconSite icon AR Live News

मजदूरों के पलायन को रोकने बॉर्डर हुए सील : पैदल भी नहीं आ सकेंगे मजदूर

Rajasthan BORDER SEAL to stop migrantsRajasthan BORDER SEAL to stop migrants

राज्य सरकार इनके रहने, खाने-पीने की करेंगी व्यवस्था

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर लाखों की संख्या में मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए राज्य सरकारों ने आपस में बात कर बॉर्डर सील करने का निर्णय लिया है। इसके तहत रविवार को गुजरात, राजस्थान के बॉर्डर को सील कर दिया गया।

पैदल आ रहे मजदूर भी अब बॉर्डर पार कर राजस्थान में नहीं आ सकेंगे। शाम 6 बजे तक जो मजदूर राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर बॉर्डर में आ गए उनको तो आगे आने दिया गया, लेकिन जो बॉर्डर के उस तरफ रह गया, उसे रोक दिया गया। कुछ मजदूरों ने हाथा-जोड़ी कर आने देने का निवेदन भी किया, तो पुलिस ने राज्य सरकार के आदेश का हवाला देकर उन्हें रोक दिया।

बताया गया कि दोनों तरफ रहे मजदूरों के रहने, खाने-पीने की व्यवस्था राज्य सरकारें अपने स्तर पर करेंगी। इतनी बड़ी संख्या में मजदूरों को सरकार कहीं न कहीं कैंप लगाकर रखेगी और उन्हें क्वेरेंटाइन भी करेगी। यहीं पर इनके खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी।

Exit mobile version