Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली दंगे : हेडकांस्टेबल रतनलाल को शहीद का दर्जा दिया जाएगा

Delhi communal riots head constable ratanlal diedDelhi communal riots head constable ratanlal died

सीकर/राजस्थान,(ARLive news)। दिल्ली में हुई हिंसा में सोमवार को जान गंवाने वाले दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल की पार्थिव देह बुधवार को उनके पैतृक गांव सीकर लाई गयी। यहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। हालां कि इससे पहले रतनलाल की पार्थिव देह जब तिहावली पहुंची तो ग्रामीणों ने उनके घर से करीब 15 किमी दूर ही शव वाहन को रोक लिया। ग्रामीणों ने शव को रखकर प्रदर्शन किया और जवान को शहीद का दर्जा देने की मांग की।

इस दौरान सांसद सुमेधानंद सरस्वती वहां पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समझाइश की और भरोसा दिलाया कि रतनलाल को शहीद का दर्जा दिया जाएगा और शहीद के परिवार को दी जाने वाली सुविधाएं भी उन्हें दी जाएगी। परिवार से एक को सरकारी नौकरी दी जाएगी और एक करोड़ की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया। तिहावली गांव में रतनलाल की मां और छोटा भाई रहता है।

रतनलाल ने 22 फरवरी को परिवार के साथ दिल्ली में विवाह की वर्षगांठ मनाई। दिल्ली में रतनलाल की पत्नी पूनम बार-बार बेसुध हो रही हैं। वे पति के आने के बाद ही खाना खाने की जिद पर अड़ी हुई है। छोटे भाई दिनेश ने बताया कि केंद्रीय स्कूल में पढ़ने वाले तीनों बच्चों 12 वर्षीय बेटी रिद्धिए 10 वर्षीय बेटी कनक व 7 साल के बेटे राम को पड़ोसी संभाल रहे हैं।

Exit mobile version