Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान राज्य बजट 2020-21 : मुख्यमंत्री ने सबका रखा ध्यान, 53181 पदों पर होगी भर्ती

rajasthan state budget 2020-2021rajasthan state budget 2020-2021

उदयपुर की आयड़ के पुनरूद्धार व सौंदर्यीकरण के लिए 75 करोड़ और सिसारमा पर 8 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर,(ARLive news)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राज्य का बजट 2020-2021 पेश किया। गहलोत ने बजट में सात संकल्पों की बात कही और कहा कि यह सात संकल्प बजट की प्राथमिकता होंगे। गहलोत ने अपने बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी, बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिला सहित हर वर्ग को ध्यान में रखा और सभी को कुछ न कुछ दिया है। मुख्यमंत्री ने बजट विभिन्न विभागों में 53181 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की, साथ ही नयी स्टार्टअप नीति लागू करने की घोषणा की, ताकि युवाओं को रोजगार मिले।

मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट में पहला संकल्प निरोगी राजस्थान, दूसरा संकल्प सपन्न किसान, तीसरा संकल्प महिला, बाल और वृद्ध कल्याण, चौथा संकल्प सक्षम मजदूर, छात्र, युवा, जवान, पांचवा संकल्प शिक्षा का परिधान, छठा संकल्प पानी, बिजली और हितों का मान और सांतवां संकल्प कौशल एवं तकनीकि प्रधान सातों संकल्प की बात कही है।

उदयपुर के लिए खास

उदयपुर झीलों की नगरी है, ऐसे में मुख्यमंत्री गहलोत ने उदयपुर की लाइफ लाइन आयड़ नदी और सीसारमा के सौंदर्यीकरण के लिए बजट घोषणा की। आयड़ी नदी के पुनरूद्धार व सौंदर्यीकरण पर 75 करोड़ और सीवरेज परियोजना, सीसारमा के लिए 8 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। उदयपुर शहर स्थित अफोर्डेबल हाउसिंग परियोजनाओं व अन्य कॉलोनियों मेें पेयजल व्यवस्था के लिए 25 करोड़ रूपए का व्यय किया जाएगा।

सड़क दुर्घटना में कमी लाने पर रहेगा फोकस

: तमिलनाडू की तर्ज पर राजस्थान में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसके लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी भी गठित होगी। निजी अस्पतालों को उपचार करना अनिवार्य होगा। यदि कोई अस्पताल उपचार में कोताही बरतता है, इनकार करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकेगी। सड़क सुरक्षा में बेहतरीन काम करने वाले जिलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्हें 25 लाख और 15 लाख सहित कई पुरस्कार दिए जाएंगे।

: “बजट में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में 2021 तक डीएलसी रेट नहीं बढ़ाई जाएंगी, साथ ही घोषणा की कि 30 जून 2020 तक बकाया स्टाम्प ड्यूटी जमा कराने पर ब्याज व शास्ती की सौ प्रतिशत छूट दी जाएगी।”

: “सीवरेज मेन हॉल में सफाई कर्मियों को सफाई के लिए नहीं उतारा जाएगा। अगर किसी ने सफाई कर्मी को सीवरेज मेन होल में सफाई के लिए उतारा तो संबंधित निकाय अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी और उस पर कार्यवाही की जाएगी। सीवरेज सफाई कार्य मशीनों से होने के लिए बजट में फोकसए 176 करोड़ के उपकरण खरीदे जाएंगे।”

स्वास्थ्य-चिकित्सा

कृषि और किसानों

महिला कल्याण एवं बाल विकास, सक्षम मजदूर, छात्र, युवा, जवान

जयपुर शहर में 165 करोड़ रुपए खर्च करके 9 लाख की आबादी होगी

जयपुर शहर में 5 उच्च जलाशयों के निर्माण के लिए पाइप लाइन बदलने का काम किया जाएगा। जयपुर शहर में पेयजल सप्लाई को करेंगे मजबूतए खासतौर से चारदीवारी में बेहतर पेयजल की सप्लाई करेंगेए 165 करोड़ रुपए खर्च करके 9 लाख की आबादी लाभान्वित होगी।

शिक्षा

अन्य

Exit mobile version