Site iconSite icon AR Live News

चीन से फ्रांस लौटे 20 यात्रियों में कोरोना वायरस के लक्षण

corona virus infected passengers in francecorona virus infected passengers in france

पेरिस,(ARLive news)। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री अग्नेस बुजिन ने कहा है कि चीन के वुहान से आए लगभग 20 यात्रियों में कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे हैं। अग्नेस ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि फ्रांस द्वारा संचालित किया गया दूसरा विमान लगभग 250 यात्रियों को लेकर आया है। यह विमान दक्षिण फ्रांस में स्थित इस्ट्रेस ले टूबे हवाई अड्डे पर उत्तरा, जहां यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा, लगभग 20 यात्रियों में कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस का पहला मामला चीन के वुहान प्रांत में गत वर्ष दिसंबर के आखिर में सामने आया था। मौजूदा समय में यह 20 से अधिक देशों में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गत गुरुवार को इस घातक महामारी को देखते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की थी।

Exit mobile version