Site iconSite icon AR Live News

चीन में कोरोना वायरस का बढ़ा प्रकोप, आपातकाल घोषित

corona virus case in chinacorona virus case in china

बीजिंग,(ARLive news)। चीन में कोरोना वायरस से मौतों की संख्या लगातार बढ़ने से यहां आपातकाल घोषित कर दिया गया है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने गुरुवार को कहा कि 25 शहरों और प्रांतों में नए कोरोना वायरस के 571 मामलों की पुष्टि हुई है। आयोग ने कहा, बीमारी के 571 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें 95 लोग हालत गंभीर हैं और 17 की मौत हो गई है। चीन के 13 प्रांतों में 250 से ज्यादा नए संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं।

इस वायरस से बुधवार को 17 लोगों की मौत और 324 मामले की रिपोर्ट थी। जानकारी के अनुसार यह संक्रामक बीमारी है और जानवरों से इंसोनों में फैलसी है। इससे मरीज को सांस लेने में तकलीफ होती है और नाक में इरीटेशन होता है।

वैश्विक आपदा घोषित की तैयारी

अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड में नए कोरोना वायरस की पुष्टि के मामले भी दर्ज किए गए हैं। चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में इस वायरस का सबसे अधिक असर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि नए कोरोना वायरस के प्रकोप को वैश्विक आपदा घोषित किया जाना चाहिए या नहीं, इस पर निर्णय लेने के लिए अधिक जानकारी एकत्र करने की आवश्यकता है। गुरुवार से वुहान से बाहर जाने वाली सभी उड़ानों और ट्रेनों को बंद कर दिया गया है। यातायात बंद किए जाने पर WHO प्रमुख ने कहा कि इस कदम से चीन न केवल अपने देश में वायरस के प्रकोप को नियंत्रित करेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फैलने की आशंका कम करेंगे। चीन में हजारों लोग इसकी चपेट में हैं।

Exit mobile version