Site iconSite icon AR Live News

इराक : बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर फिर दागे दो रॉकेट, बढ़ा तनाव

rocket attack on us embassy in baghdad iraqrocket attack on us embassy in baghdad iraq

बगदाद,(ARLive news)। इराकी राजधानी के हाई-सिक्योरिटी ग्रीन जोन में अमेरिकी दूतावास के पास दो रॉकेट दागी गई है। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास दो रॉकेट से इस हमले को अंजाम दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल हताहतों की कोई जानकारी नहीं है। वहीं रॉकेट दागने के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में रॉकेट दागने का अलार्म बजने लगा। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को बगदाद के ग्रीन जोन में कत्यूषा रॉकेट गिराए गए। रॉकेट बगदाद के बाहर जफरनियाह जिले से लॉन्च किए गए थे।

नए साल में कई बार ग्रीन जोन में हमले की वारदातें सामने आ चुकी हैं। ईरानी जनरल काशिम सुलेमानी की मौत के बाद से ही ईरान लगातार अमेरिका से बदला लेने के फिराक में है। इससे पहले 4 जनवरी को अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया था। उसके बाद 6 जनवरी को अमेरिकी ठिकाने पर रॉकेट दागे गए। बता दें कि अमेरिका ने ग्रीन-जोन पर हाल के वक्त में इसी तरह के हमलों के लिए ईरान समर्थित अर्धसैनिक समूहों को दोषी ठहराया है।

Exit mobile version