Site iconSite icon AR Live News

संयुक्त राष्ट्र संघ के जीडीपी ग्रोथ के अनुमान से केन्द्र सरकार को झटका

united nations un forecast indian gdp growthunited nations un forecast indian gdp growth

यूएन,(ARLive news)। संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) ने भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को घटा दिया है। इससे केन्द्र सरकार को झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत रहेगी। इसके पहले वर्ल्ड बैंक जैसी कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भारत के जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को घटा चुकी हैं। पिछले साल यूएन ने वित्त वर्ष 2019-20 में 7.6 फीसदी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान लगाया था।

भारत सरकार के केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) और वर्ल्ड बैंक ने तो सिर्फ 5 फीसदी जीडीपी ग्रोथ रखने का अनुमान जाहिर कर दिया है।

संयुक्त राष्ट्र के एक अध्ययन में बताया है कि कुछ अन्य उभरते देशों में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर में इस साल कुछ तेजी आ सकती है। पिछले साल वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर सबसे कम 2.3 प्रतिशत रहने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने यह बात कही। संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना (डब्ल्यूईएसपी), 2020 के अनुसार 2020 में 2.5 प्रतिशत वृद्धि की संभावना है लेकिन व्यापार तनाव, वित्तीय उठा-पटक या भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से चीजें पटरी से उतर सकती हैं। भारत के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत रह सकती है।

Exit mobile version