Site icon AR Live News

ईरान ने माना : सेना ने गलती से यूक्रेनी यात्री विमान मार गिराया था

Iran Crashed Ukraine Passenger Plane

तेहरान,(ARLive news)। ईरान ने आखिरकार कबूल कर ही लिया कि उसकी सेना ने गलती से यूक्रेनी यात्री विमान बोइंग 737 को मार गिराया था। इस विमान में 176 लोग सवार थे जिनकी मौत हो गई थी। सेना ने बयान जारी कर इसे मानवीय भूल करार दिया। यह घटना ऐसे समय पर हुई थी जब ईरान ने इराक में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमला किया था।

विमान ने तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यूक्रेन की राजधानी कीव के बोर्यस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लिए उड़ान भरी थी। ईरानी अधिकारियों ने पहले दावा किया था कि इस दुर्घटना का कारण तकनीकी खामी थी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रवक्ता रजा जाफरजादेह ने बताया था कि यह विमान तेहरान के दक्षिण पश्चिमी इलाके में दुर्घटना का शिकार हुआ। जांचदल और बचाव कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचें तब उन्हें कोई भी जिंदा नहीं मिला।

ईरान कई दिनों तक अपनी मिसाइल से विमान गिराए जाने की बात नकारता रहा है। लेकिन अमेरिका और कनाडा ने खुफिया जानकारी के हवाले से कहा था कि ईरान ने विमान को गिराया है। विमान ने यू्क्रेन की राजधानी कीव के लिए उड़ान भरी थी। जिसमें 167 यात्री और विभिन्न देशों के नौ क्रू सदस्य शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार विमान में 82 ईरानी, लगभग 63 कनाडियन और 11 यूक्रेनियन सवार थे।

Exit mobile version