Site iconSite icon AR Live News

ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किया हमला, 80 लोगों की मौत

iran attacked on american army camp 80 person diediran attacked on american army camp 80 person died

वॉशिंगटन,(ARLive news)। ईरान ने अमेरिकी सेना के ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, दर्जन भर से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल दागे गए हैं। मीडिया के अनुसार, इस हमले में कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई है। पेंटागन का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ये हमले अल असद और इरबिल के दो सैन्य ठिकानों पर किए गए हैं।

इस बीच राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ट्वीट कर कहा है कि सबकुछ ठीक है। ईरान के हमले के बाद डॉनल्ड ट्रंप ट्वीट ने ट्वीट कर लिखा है, ‘ऑल इज वेल। ईरान की तरफ से इराक में अमेरिका के दो सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी गईं। हताहतों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अभी तक सब ठीक है। हम सबसे ताकतवर हैं और दुनिया में हर जगह तकनीकी क्षमता से लैस हैं। मैं कल सुबह इस पर बयान जारी करूंगा।

ईरान ने कहा है कि उसने अपनी आत्मरक्षा में यह कदम उठाए हैं। ईरान के विदेश मंत्री जावीद शराफ ने बताया कि यूएन के नियमों के अनुसार हमला किया है। ईरान द्वारा यूएस बेस पर मिसाइल हमले के बाद खाड़ी इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका है। इस बीच, ताइवान एयर ने बताया कि उनके विमान ईरान और इराक के ऊपर से उड़ान नहीं भरेंगे।

जहां हमला हुआ वहां 2018 में डोनाल्ड ट्रंप गए थे

वाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान की कार्रवाई का ब्यौरा दिया गया है। वॉशिंगटन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वाइट के प्रेस सेक्रटरी स्टीफन ग्रीशम ने बताया कि इराक में अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर हमले की कार्रवाई की हमें जानकारी है। राष्ट्रपति को इसके बारे में जानकारी दी गई है और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से भी सलाह ली जा रही है।

अल असद के जिस ठिकाने पर ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है, वहां 2018 में डोनाल्ड ट्रंप गए थे। अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी शुक्रवार को तेज हो गई थी, जब अमेरिका ने बगदाद में ड्रोन हमला कर ईरान के कुद्स कमांडर कासिम सुलेमानी को मार गिराया था।

Exit mobile version