Site iconSite icon AR Live News

ईरान ने की ब्रिटिश तेल टैंकर पर कब्जा करने की कोशिश: रिपोर्ट

iran tring to take britrish oil tankariran tring to take britrish oil tankar

वॉशिंगटन,(ARLive news)। ईरान और अमेरिका के बीच चल रही रस्साकशी का अंत होता दिखाई नहीं दे रहा है। इस बीच हथियारों से लैस ईरानी नौकाओं ने खाड़ी जल क्षेत्र में ब्रिटेन के एक तेल टैंकर को कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन रॉयल नेवी के एक युद्ध-पोत ने इस प्रयास को नाकाम कर दिया। 2 अमेरिकी अधिकारियों ने बताया है कि ईरान ने होर्मुज की खाड़ी से गुजर रहे ब्रिटेश हैरिटेज तेल टैंकर को मार्ग बदलने और तेहरान के पास समुद्री क्षेत्र में रुकने का आदेश दिया था।

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक अमेरिकी विमान ने इस घटना की वीडियो भी बनाई है। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने ब्रिटेन को आगाह किया था कि जिब्राल्टर के तट पर देश के एक तेल टैंकर को कब्जे में लेने की कोशिश पर ब्रिटेन को परिणाम भुगतने होंगे।

उन्होंने ब्रिटेन को चेताया था, मैं इस बात को रेखांकित करना चाहूंगा कि समुद्री क्षेत्र में असुरक्षा की शुरुआत आपने की है और आपको इसके परिणामों का एहसास जल्द, जरूर होगा। दक्षिणी ईरान के बंदर अबास बंदरगाह पर एक समारोह के दौरान देश के रक्षा मंत्री आमिर हातामी ने कहा था कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है और एक तरह से समुद्री डकैती है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह जिब्राल्टर में अधिकारियों ने ईरान के एक तेल टैंकर को रोका था। माना जाता है कि यह टैंकर युद्ध से तबाह सीरिया में ईरान का कच्चा तेल लेकर जा रहा था जिस पर यूरोपीय संघ ने प्रतिबंध लगाए हुए है।

Exit mobile version