Site icon AR Live News

लीबिया : शरणार्थी केन्द्र पर हवाई हमला, 40 लोगों की मौत, 80 घायल

libia air attack

त्रिपोली,(ARLive news)।  लीबिया की राजधानी त्रिपोली के नजदीक अवैध प्रवासियों के एक केन्द्र पर हुए हवाई हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई जबकि 80 अन्य लोग घायल हो गए। त्रिपोली की स्वास्थ्य सेवा के अधिकारी मलेक मेरसेट ने बुधवार को इस हवाई हमले में मारे जाने और घायल लोगों की संख्या की पुष्टि की।

रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला मंगलवार देर रात हुआ। श्री मेरसेट ने कहा, ताजौरा जिले में बिना आवश्यक दस्तावेजों वाले अवैध प्रवासियों के एक केन्द्र पर हुए हवाई हमले में विभिन्न अफ्रीकी देशों के 40 लोगों की जान चली गए। घायलों को लगातार आवश्यक इलाज मुहैया कराया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने शरणार्थियों के केन्द्र पर हुए हवाई हमले को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।

Exit mobile version