Site iconSite icon AR Live News

सीरिया : अलेप्पो में आतंकवादी हमला, 12 लोगों की मौत

aleppo syriaaleppo syria

अलेप्पो,(ARLive news)। सीरियाई प्रांत अलेप्पो के एक गांव पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। गांव पर आतंकवादियों ने मोर्टार से हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले में कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि आतंकी समूहों ने अल वहीदी गांव को निशाना बनाकर ये हमला किया।

पुलिस के मुताबिक अलेप्पो शहर के बाहरी इलाके में रशीद क्षेत्र में तैनात सशस्त्र समूहों ने दक्षिणी उपनगर को निशाना बनाकर कई मोर्टार दागे। जिसमें से कई मोर्टार अल वहीदी गांव में जाकर गिरे। ये हमला उत्तर पश्चिमी प्रांत इदलिब पर सीरियाई सरकार द्वारा किए गए हवाई हमलों के एक दिन बाद हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी।
2011 के बाद से सीरिया गृहयुद्ध से प्रभावित है। मार्च 2011 में सीरिया युद्ध की शुरुआत के बाद से अबतक 3 लाख 70 हजार से अधिक लोग मारे गए है। गृहयुद्ध के बाद से लाखों लोग विदेशों में विस्थापित हुए है।

Exit mobile version