Site iconSite icon AR Live News

पाक में भारतीय उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में किया मेहमानों के साथ दुर्व्यवहार

pakistan iftar pary of india officerpakistan iftar pary of india officer

इस्लामाबाद,(ARLive news)। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में आए मेहमानों के साथ पाकिस्तानी अधिकारियों ने दुर्व्यवहार किया। भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने इस्लामाबाद के सेरेना होटल में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इसमें शामिल होने के लिए कई मेहमानों को बुलाया गया था। इफ्तार पार्टी में जब मेहमान आने लगे तो पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने घिनौनी हरकत करना प्रारंभ कर दिया।

सूत्रों के अनुसार कई मेहमानों के साथ धक्का-मुक्की तक की गई, कई लोगों की कई बार जांच की गई तो कई लोगों को अंदर ही नहीं आने दिया गया। इस दौरान मेहमानों, भारतीय अधिकारियों और पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों के बीच बड़ी बहस भी हो गई। वहीं अमर अब्दुल्ला ने कहा कि जैसे को तैसी की राजनीति भारत काे करनी होगी। पाकिस्तानी अधिकारियों की इस हरकत पर पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने खेद भी जता दिया है।

बिसारिया ने बताया कि मैं उन लोगों का शुक्रिया करता हूं जो यहां आए हैं। खासतौर पर उनका जो कराची और लाहौर से आए हैं। साथ ही माफी भी मांगना चाहूंगा क्योंकि कई लोगों को यहां अंदर आने में काफी तकलीफ हुई और कई दोस्त अंदर नहीं आ पाए। इफ्तार का सिलसिला कई सालों से यहां लगातार जारी है।

Exit mobile version