Site iconSite icon AR Live News

US : वर्जीनिया बीच पर अंधाधुंध फायरिंग, 12 लोगों की मौत

verjinia firing 12 person deadverjinia firing 12 person dead

वाशिंगटन,(ARLive news)। अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में वर्जीनिया बीच पर एक सरकारी परिसर में की गई अंधाधुंध गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाला व्यक्ति लंबे समय से सरकारी कर्मचारी था। पुलिस प्रमुख जेम्स केर्वेरा ने बताया कि गोली चलाने वाला कर्मचारी भी मारा गया है।

पुलिस का मानना है कि आरोपी इस घटना में अकेला ही था। घटना के बाद आसपास की सभी इमारतों को खाली करवा लिया गया है। मौके पर एफबीआई के अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमेरिका में इस साल ऐसी बड़ी शूटिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को हुई यह घटना इस साल हुई 150वीं ऐसी बड़ी शूटिंग थी। बड़ी शूटिंग से यहां मतलब उस घटना से है जिसमें चार से ज्यादा लोगों को हमला या फिर उनकी मौत हुई हो।

Exit mobile version