दुशांबे,(ARLive news)। ताजिकिस्तान की जेल में दंगा भड़कने से 32 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन गार्डऔर बाकी कैदी हैं। दंगे की शुरुआत आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने की थी। इस जेल को सुरक्षा के लिहाज से अति सुरक्षित माना जाता है। सेना का कहना है कि दंगा बख्दत स्थित जेल में शुरू हुआ था।
राजधानी दुशांबे से 10 किमी पूर्व में है। कैद आतंकियों के पास चाकू थे। जिनसे उन्होंने तीन गार्ड और पांच कैदियों की हत्या की। इसके बाद 1500 कैदियों वाली इस जेल में सुरक्षा बलों ने 24 कैदियों को मार गिराया। इस्लामिक स्टेट का एक समय में सीरिया और इराक में नियंत्रण हुआ करता था। इसी संगठन ने बीते साल नवंबर में ताजिक जेल में हुए दंगों की जिम्मेदारी भी ली थी।

