Site iconSite icon AR Live News

सीरिया में जिहादियों के गढ़ में संघर्ष, 35 लोग की मौत

India News in HindiIndia News in Hindi

बेरुत,(ARLive news)। उत्तर पश्चिम सीरिया में जिहादियों के गढ़ के अंतिम इलाके में संघर्षों में 24 घंटे में 35 लड़ाके मारे गए। सीरिया पर युद्ध पर निगरानी रखने वाले एक संगठन ने यह जानकारी दी। उत्तर पश्चिम क्षेत्र में हाल के दिनों में सीरियाई सरकार और उसके सहयोगी रूस के हमले तेज हो गए हैं।

हयात तहरीर अल-शाम के नियंत्रण वाले क्षेत्र में इदलिब प्रांत के ज्यादातर हिस्सों समेत पड़ोसी अलेप्पो, हामा और लातकिया प्रांत के हिस्से भी आते हैं।

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमैन राइट्स ने बताया कि लातकिया प्रांत में जबल अल-अकराद इलाके में रविवार से सोमवार के बीच 16 वफादार और 19 जिहादी मारे गए। यह जिहादियों के गढ़ का अंतिम इलाका है।
ब्रिटेन स्थित संगठन ने बताया कि रूस और सरकार के विमानों ने इलाके में मिसाइलों और बैरल बमों से हमला किया था। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के दक्षिणी इलाकों में भी हमले किए थे।

Exit mobile version