Site iconSite icon AR Live News

नई दिल्ली हवाई अड्डे पर सिंगापुर एअरलाइंस विमान का आपात लैंडिंग हुआ

Sports News in HindiSports News in Hindi

नई दिल्ली,(ARLive news)। नई दिल्ली स्थिति इंदिरा गांधी अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिंगापुर एअर लाइंस के एक विमान को आपात स्थिति में उतारा गया। विमान को जिस समय उतारा गया उस समय उसमें 228 यात्री सवार थे। सिंगापुर एयरलाइन्स के विमान के पहिये में आवाज आ रही थी, जिससे उसकी ईमरजेंसी लैंडिंग की गयी।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि एसक्यू 406 सिंगापुर-दिल्ली विमान के लिए आपात स्थिति घोषित कर दी गयी और विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। विमान रात के करीब 8.20 बजे रनवे संख्या 28 पर उतरा गया और लगभग 8.38 बजे रनवे से हटा दिया गया। सिंगापुर से आ रहे इस  विमान ए 380-800 के पहिये में कुछ आवाज की समस्या थी। उसे टर्मिनल तक ले जाया गया। बाद में रनवे से पार्किंग स्टैंड तक ले जाया गया।

Exit mobile version