Site iconSite icon AR Live News

विदाई के बाद दुल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन को रास्ते से उठा कर ले गए बदमाश

इंडिया न्यूज़इंडिया न्यूज़

समाज के आक्रोशित लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सवीना रेलवे फाटक के पास मंगलवार सुबह फिल्मी स्टाइल में आए युवकों ने उस कार को रोका जिसमें नवदंपत्ति दुल्हा-दुल्हन जा रहे थे। युवकों ने दुल्हे के साथ मारपीट की और दुल्हन को फिल्मी स्टाइल में जबरन उठा कर ले गए। घटना के बाद आक्रोशित समाज के लोगों ने मौके पर और थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है।

राजस्थान में दुल्हन के अपहरण का सीकर के बाद यह दूसरा मामला है। सीकर में हुई घटना के बाद चुनाव के चलते मामला काफी गरमा गया था। हालां कि वहां पुलिस को युवती तक पहुंचने में तीन दिन लग गए थे। हालां कि उदयपुर में घटित हुए इस मामले में असली कहानी क्या निकलेगी, यह दुल्हन के मिल जाने के बाद ही पता चलोगा। कहानी में ट्विस्ट आता है या कहानी का पटाक्षेप हो जाता है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस वारदात के चंद घंटों बाद ही नामजद आरोपी युवक तक पहुंच गयी है, हालां कि अधिकृत रूप् से मामलो का खुलासा नहीं किया है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार देररात को तीतरड़ी निवासी युवती की भटियानी चौहट्टा के चिंतामण की घाटी निवासी क्षितिज पुत्र भगवति प्रसाद शर्मा से सामाजिक रीतिरिवाज से शादी हुई थी। मंगलवार अल सुबह फैरों के बाद दुल्हन की विदाई हुई। विदाई के बाद ससुराल वालों के साथ दुल्हन दुल्हा क्षितिज के साथ ससुराल के लिए रवाना हुए। कुछ परिजन दूसरी गाड़ियों में आ रहे थे। दुल्हा-दुल्हन तीतरड़ी से सवीना रेलवे फाटके के पास पहुंचे ही थे कि कुछ युवकों ने अपनी कार दुल्हा-दुल्हन की कार के आगे लगा दी और उन्हें रोका। युवकों ने दुल्हा-दुल्हन की कार के साथ तोड़फोड़ की, दुल्हे क्षितिज के साथ जमकर मारपीट की और फिर दुल्हन को जबरन उठा कर ले गए। घटना के तुरंत बाद क्षितिज व उसके परिवार वालों ने इसकी जानकारी समाजजन को दी। समाज के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और दुल्हन को सुरक्षित लेकर आने की मांग कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। एडिएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि अपह्रत युवती और आरोपी युवकों की तलाश की जा रही हैं। सूचना के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

परिजनों ने एक युवक के खिलाफ दी नामजद रिपोर्ट

उदयपुर में दुल्हन के अपहरण के मामले में परिजनों ने एक युवक पर संदेह जाहिर कर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस संदिग्ध युवक के परिजनों को थाने लेकर आ गयी है और उनसे पूछताछ कर रही है। परिजनों ने जो रिपोर्ट दर्ज करवाई है, उसके अनुसार आरोपी युवक दुल्हन और उसके परिवारजन का परिचित ही है।

Exit mobile version