Site iconSite icon AR Live News

ईस्टर पर सीरियल बम ब्लास्ट से दहला कोलंबो; 99 लोगों की मौत, 300 घायल

bomb blast shrilankabomb blast shrilanka

कोलंबो,(ARLive news)। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के कई हिस्सों में रविवार को सिलसिलेवार बम विस्फोट हुए। रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में 99 लोगों की मौत और करीब 300 लोगों के घायल होने की खबर है। यह ब्लास्ट 6 अलग-अलग जगहों पर हुए। ये बम धमाके तीन चर्च और तीन पांच सितारा होटल में हुए हैं। बताया जा रहा है कि चर्च में इस दौरान ईस्टर की प्रार्थना चल रही थी। श्रीलंकाई पुलिस और बम स्कावड की टीम मौके पर मौजूद है। इस मामले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है और कहा कि वह लगातार मामले पर निगाह रखे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि एक विस्फोट राजधानी कोलंबों के कोचचिकड़े में स्थित सेंट एंथोनी चर्च में हुआ। धमाका श्रीलंका समयानुसार सुबह 8.45 पर हुए हैं। वहीं दूसरा धमाका कटाना के कटुवापिटीया चर्च में हुआ। तीसरा धमाका बट्टीकलाओ चर्च में हुआ है। इसके अलावा राजधानी कोलंबो के पांच सितारा होटल शंगरी-ला होटल, सिन्नमन ग्रांड और किंग्सबरी में भी धमाके की खबर है।

यह ब्लास्ट उस समय हुआ जब लोग चर्च के अंदर प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे। इस दौरान एक के बाद एक बम धमाकों से गिरजाघर दहल उठे। इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इलाके में हाई अलर्ट की घोषणा कर दी गई है। इस हमले में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राहतकर्मी घायलों को बचाने में लगे हैं। इस धमाके में मौत के आंकड़े बढ़ सकते हैं।

Exit mobile version