इस्लामाबाद,(ARLive news)। आर्थिक बदहाली से गुजर रहे पाकिस्तान के केंद्रीय वित्त मंत्री असद उमर ने इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने असद उमर को वित्त मंत्री से हटाकर ऊर्जा मंत्री बनाने की पेशकश की जिससे उन्होंने इन्कार कर दिया। हालांकि असद उमर पार्टी में बने रहेंगे।
कंगाली से जूझ रहे पाक के वित्त मंत्री उमर ने दिया इस्तीफा

