Site iconSite icon AR Live News

सरकार के 100 दिन में आधे तो ट्रांसफर करने में निकल गए, घोषणाएं कागजों में रह गईं: कटारिया

सरकार लाभार्थियों की सूची जारी करे, तो सच्चाई सामने आएगी

उदयपुर,(ARLive news)। राज्य में कांग्रेस सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भाजपा ने आरोप पत्र तैयार कर रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जवाब मांगा। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और उदयपुर शहर विधायक गुलाब चंद कटारिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सरकार के 100 दिन में आधे तो ट्रांसफर करने में निकल गए और बचे आधे दिन मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास पर आने-जाने में गुजर गए। सरकार की जनता के लिए की गई घोषणाएं सिर्फ कागजों में ही रही हैं, जनता तक उसका कोई लाभ नहीं पहुंचा।

कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अषोक गहलोत किसानों का कर्जा माफ करने देने और बेरोजगारों को भत्ता देने की बात कर रहे हैं, तो वे सूची जारी करें। वे सूची में बताएं कि किस-किस किसान का कितना-कितना कर्जा माफ किया गया। वे जिलेवार लाभार्थियों की सूची जारी कर दें, तो सच्चाई सामने आ जाएगी। मुख्यमंत्री ने रोजगारों को भत्ता देने की बात की है, तो वे सूची जारी करें कि किस-किस युवा के खाते में कितनी-कितनी राशि डाली गई है। सरकार ने ये सूचियां जारी की तो सच्चाई सामने आ जाएगी कि सरकार क्या बता रही है और हम क्या बोल रहे हैं।

कटारिया ने कहा किसानों को पांच घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल रही है। राज्य में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

गोगुंदा फायरिंग मामले में डीजीपी हस्तक्षेप करें

रतलाम के एसआई वीरेन्द्र के गोगुंदा पुलिस की नाकाबंदी देखकर भागने और पुलिस के पीछा करने पर फायरिंग करने, जिसमें गोगुंदा कांस्टेबल के घायल होने के मामले में कटारिया ने कहा कि इसमें डीजीपी कपिल गर्ग को हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्हें अपने स्तर पर जांच करवानी चाहिए, कि मामला क्या हुआ था।

कटारिया ने क्या कहा सुनिए :

Exit mobile version