रविवार को चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह ईडवा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वे चित्तौड़गढ़ में जौहर श्रद्धांजलि समारोह की शोभायात्रा में गए थे। शोभायात्रा में ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और वे गश खाकर गिर गिए। उनके आस-पास मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया। उनकी तबियत खराब होने की सूचना पर मौजूदा सांसद और भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी उनसे मिलने पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम पूछी।
चुनावी गर्मी की तपिश में झुलस रहे हैं नेता : शोभायात्रा में चित्तौड़गढ़ प्रत्याशी गश खाकर गिरे

