Site iconSite icon AR Live News

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस से बचने मंदिर में पुजारी बना, पकड़ा गया

udaipur rape accuse pujari in tamoleउदयपुर,(ARLive news)। अंबामाता थाना क्षेत्र के मल्लातलाई में महिला से दुष्कर्म के आरोप में आठ महीने से फरार चल रहा आरोपी माउंट आबू के अर्बुदा देवी मंदिर में पुजारी बनकर छुपा हुआ था। पुलिस उसकी पिछले काफी समय से तलाश कर रही थी। मुखबीर से प्राप्त सूचना पर पुलिस आरोपी 80 फीट रोड, मल्लातलाई निवासी कृष्णदास वैरागी पुत्र राधे श्याम वैरागी को माउंटआबू में मंदिर से पकड़ कर लाई है।

पुलिस ने बताया कि 16 जुलाई को पीड़िता ने आरोपी कृष्णदास के खिलाफ शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और फिर शादी से इनकार कर देने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन वह अपने घर से फरार मिला। पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी हुलिया बदलकर माउंट आबू के अर्बुदा देवी मंदिर में पुजारी बनकर रह रहा है। इस पर टीम ने वहां दबिष दी और उसे मंदिर से ही गिरफ्तार कर उदयपुर लायी।

आरोपी की गिरफ्तारी में अंबामाता थानाधिकारी चेनाराम पचार, हेडकांस्टेबल औंकार सिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार की मुख्य भूमिका रही।

Exit mobile version