Site iconSite icon AR Live News

अवैध पिस्टल के साथ वांछित बदमाश पकड़ा गया

young boy arrested with illegal pistolउदयपुर,(ARLive news)। सूरजपोल पुलिस ने गुलाब बाग गेट के पास से एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। शहर में बड़े स्तर पर हथियारों की सप्लाई जारी है। पिछले दिनों में पुलिस ने ऐसी कई कार्यवाहियां की, जिसमें युवा लड़कों से अवैध पिस्टल और कट्टे बरामद किए हों।

एसएचओ रामसुमेर ने बताया कि चीरवा निवासी दीपक मेनारिया पुत्र प्रेमशंकर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से अवैध पिस्टल बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में अवैध हथियारए मारपीटए हत्या का प्रयासए अपहरण के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं और निम्बाहेड़ा और सुखेर थाने में दर्ज प्रकरण में वांछित चल रहा था।

Exit mobile version